Dharmendra pradhan resign

धर्मेन्द्र प्रधान[5] (जन्म 26 जून 1969) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, जिन्होंने 2021 से 25 जुलाई 2026 तक भारत के नौवें शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया, इससे पहले वे भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री तथा इस्पात मंत्री[6][7] के रूप में मंत्रिमंडल में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।[8][9] पिछली मोदी सरकार में वे कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के केन्द्रीय कैबिनेट मन्त्री भी थे।[10] मार्च 2018 में प्रधान मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए।[11] प्रधान चौदहवीं लोकसभा में देवगढ़, ओड़िशा से सांसद चुने गये थे। भारत के शिक्षा मंत्री थे उन्होंने 25 जुलाई 2026 को इस्तीफ़ा दे दिया।[12] धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की 12 वीं विधानसभा (2000-2004) में पल्ललहारा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। वह एबीवीपी के सदस्य भी हैं एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देबेन्द्र प्रधान के पुत्र हैं।
प्रधान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं। महासचिव होने के अलावा, उन्हें अगस्त 2011 में झारखण्ड में पार्टी की गतिविधियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। धर्मेन्द्र प्रधान प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी सहयोगी और भरोसेमन्द माने जाते हैं।[13] 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा की जीत के प्रमुख रणनीतिकार भी प्रधान ही हैं।[14]
25 जुलाई 2026 को प्रधान ने मंत्री के पद से इस्तिफा दिया।[15][16]
More in National

Parliament Passes New Infrastructure Bill
Lawmakers approved a sweeping investment package aimed at upgrading roads, rail, and digital connectivity acro…
30 Jul 2026, 3:45 am

State Governments Begin Phase Two of Digital ID Rollout
The next stage of the national digital identity program expands to smaller towns and rural districts.
28 Jul 2026, 5:30 am